Rajasthan News: टोंक में चुनाव प्रचार के दौरान बोले सचिन पायलट, कहा-'भाजपा चुनाव से ध्यान भटकाना चाहती'

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मैं मानता हूँ कि कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और जिस उम्मीद से हम चुनाव लड़ रहे थे। उससे ज्यादा बहुमत लेकर हम लोग निकलेंगे। हमने जो घोषनाएं की हैं। उसे जनता पसंद कर रही है। यह चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जा रहा है। राजस्थान में परंपरा टूटेगी और कांग्रेस का शासन फिर से बनेगा।

कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव अभियान बहुत अच्छा चल रहा है। मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनका बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। चुनाव में कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सचिन पायलट ने कहा कि जिस उम्मीद से हम चुनाव लड़ रहे थे। उससे ज्यादा बहुमत लेकर हम जीतेंगे। दीपावली के बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी का राजस्थान में चुनाव प्रचार में आने के लिए कार्यक्रम बन रहा है। केंद्रीय नेता बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे। हमारा चुनाव अभियान बड़ा पॉजिटिव है। हमारी घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता पसंद कर रही है। कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन सोच समझ कर किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अच्छी भीड़ जुट रही है।

sachin pilot

भाजपा भटकाने वाले मुद्दों पर काम कर रही

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव विकास के नाम पर लड़ रही है। भाजपा चुनाव को डाइवर्ट करने की कोशिश कर रही है। भाजपा जज्बाती मुद्दे उठाना चाहती है। भाजपा ध्यान भटकाने वाले मुद्दों पर काम कर रही है। ईडी, सीबीआई और मजहब की बातें करना। लेकिन जनता सब जानती है। जनता अच्छी सरकार चुनना चाहती है। बाकी राज्य में हमारा परफॉर्मेंस अच्छा है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में तो हम अच्छी तरह सरकार बनाने जा रहे हैं। राजस्थान में भी अब परंपरा टूटेगी। कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+