Rajasthan News: सचिन पायलट ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर किया नमन, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व राष्ट्रपति एवं विश्व विख्यात वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को वैश्विक पटल पर महाशक्ति के रूप में पहचान दिलाने वाले भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं विश्व विख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।'













Click it and Unblock the Notifications