Rajasthan News: सचिन पायलट कर टोंक के दौरे पर, जानिए पूर्व डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सचिन पायलट सुबह 11 बजे टोंक पहुंचेंगे। यहां वे विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग पंचायत के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान पायलट का स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।
यह रहेगा सचिन पायलट का कार्यक्रम
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत अरनियामाल में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सुबह 11:45 बजे ग्राम पंचायत काबरा के ग्राम ऊम, दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत ताकोली के ग्राम वजीरपुर, 1.15 बजे ग्राम पंचायत सांखना, 2 बजे ग्राम पंचायत छान के ग्राम महुवा, दोपहर 2:45 बजे ग्राम पंचायत भरनी, 3:30 ग्राम पंचायत डाकिया के करीमपुरा, शाम 4:15 बजे टोंक शहर के बाड़ा जैरेकिला, शाम 5 बजे टोंक शहर में बेरवा धर्मशाला में बैरवा समाज और रात्रि 8:30 बजे टोंक शहर के बोछेरों की घेर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सचिन पायलट स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications