Rajasthan News: सचिन पायलट ने मेहंदवास में निर्माणाधीन बनास रपट का किया निरीक्षण, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक दौरे के दौरान मेहंदवास गांव में निर्माणाधीन बनास रपट का निरीक्षण किया। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'जल से होगा हल। मेहंदवास गांव में निर्माणाधीन बनास रपटे के निरीक्षण के दौरान किसानों के चेहरे पर खुशी देखकर संतुष्टि हुई। इसका निर्माण पूरा होने से किसानों को सिंचाई का पानी मिलेगा, जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र को भी फायदा होगा।'













Click it and Unblock the Notifications