Rajasthan News: सचिन पायलट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर जताया दुख
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख जताया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं महान क्रिकेटर श्री बिशन सिंह बेदी जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उनके परिवारजनों एवं प्रशंसकों के लिए यह एक गहरा आघात है। अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं कप्तानी के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।'













Click it and Unblock the Notifications