Rajasthan News: सचिन पायलट ने गोविंद डोटासरा पर ED की रेड की निंदा की, जानिए क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ED की रेड की निंदा की है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है। भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं। इस प्रकार की कार्यवाही से भाजपा की घबराहट साफ़ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।'













Click it and Unblock the Notifications