Rajasthan News: प्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए 9 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण के लिए विकास कार्याें हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उक्त राशि से पालीघाट सवाई माधोपुर स्थित राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य में घड़ियालों के सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए, खींचन जोधपुर में कुरजां सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए एवं राष्ट्रीय मरू उद्यान में गोड़ावन संरक्षण के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इस संबंध में राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications