Rajasthan News: प्रदेश में 3 सड़क कार्यों के लिए 32.69 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 सड़क कार्यों के लिए 32.69 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण तथा पुलिया निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में 14.21 करोड़ रुपए की लागत से रोहट से जालौर सड़क के 23 किमी भाग का नवीनीकरण कराया जाएगा। धौलपुर में सरमथुरा रोड में महाराज बाग से बामनी नदी, महाराज बाग कॉलोनी से परशुराम कॉलोनी वाया संतनगर रोड पर 2 पुलिया व नाला निर्माण होगा, जिसमें 14 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
बाड़मेर रिफाइनरी क्षेत्र में बनेगी दो लेन सड़क
बाड़मेर में रिफाइनरी क्षेत्र में दो लेन सड़क एनएच 25 के किमी 89/100 से 92/700 तनसिंह आरएमसी प्लांट तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इसमें 4.48 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications