Rajasthan News: प्रदेश में 2 सड़क कार्यों के लिए 32.43 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर जिले में 2 सड़क कार्यों के लिए 32.43 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
इन कार्यों में 27.74 करोड़ रुपए की लागत से सोम नदी पर पुलिया तथा फतेहपुर बस स्टेण्ड से काराकाला सड़क का निर्माण कराया जाएगा और 4.69 करोड़ रुपए की लागत से टोंकवासा (आसपुर) देवपुरी महाराज मंदिर, धूणी हेतु सड़क एवं विकास कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/elections/rajasthan-mlas-list/












Click it and Unblock the Notifications