Rajasthan News: अनुकम्पा नियुक्ति के 21 प्रकरणों में शिथिलता, सीएम गहलोत का संवेदनशील फैसला
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन के 21 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। सीएम गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को संबल मिल सकेगा।
चार साल में 1354 प्रकरणों में दी शिथिलता
सीएम गहलोत ने कार्मिक की मृत्यु उपरान्त निर्धारित अवधि निकलने के बाद बालिग होने के उपरांत 3 वर्ष तक की विलम्ब अवधि में शिथिलन के 13 प्रकरण तथा आवेदक के 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने के 5 प्रकरण तथा आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक होने के 3 प्रकरणों में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह शिथिलता दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बीते करीब 4 साल में अनुकम्पा नियुक्ति के 1354 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान कर आवेदकों को राहत प्रदान की जा चुकी है। इस अवधि में 3800 मृतक आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्तियां भी दी गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications