Rajasthan News : प्रदेश में 13000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती स्थगित, जानिए क्या है गहलोत सरकार का आदेश

प्रदेश में 13000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती अटक गई है। गहलोत सरकार ने प्रदेश की 176 नगरीय निकायों के लिए निकाली 13184 सफाई कर्मचारियों की भर्ती अगले आदेश तक स्थगित कर दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में 13000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती अटक गई है। गहलोत सरकार की ओर से प्रदेश की 176 नगरीय निकायों के लिए निकाली गई 13184 सफाई कर्मचारियों की भर्ती को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए अभी आवेदन भी शुरू नहीं हुए थे। लेकिन वाल्मीकि समाज के विरोध के बाद इस पर विवाद बढ़ गया था। जिसके कारण भर्ती को रोक दिया गया है। स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक हृदेश कुमार ने बुधवार देर शाम आदेश जारी कर भर्ती प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित करवा दिया गया है। इन आदेशों में भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने के कारण स्पष्ट नहीं किए गए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि वाल्मीकि समाज के विरोध और जयपुर समेत कई शहरों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल इसकी वजह मानी जा रही है।

साक्षात्कार के आधार पर होनी थी भर्ती प्रक्रिया

सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए सरकार ने 15 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। जो 16 जून तक भरे जाने से आवेदन मिलने के बाद इसकी स्क्रूटिंग करके इसके लिए इंटरव्यू करवाया जाना था। भर्ती प्रक्रिया के लिए निकाय स्तर पर कमेटी बनी थी। जो आवेदकों का साक्षात्कार लेती। इससे पहले जब साल 2018 में भर्ती हुई थी। तब लॉटरी के जरिए प्रक्रिया की गई थी। आवेदन की जांच के बाद योग्य आवेदनों की लॉटरी निकाली गई थी। जिसमें सफल आवेदकों को नियुक्ति दी गई थी।

आरक्षण व्यवस्था को लेकर था विरोध

भर्ती प्रक्रिया को लेकर वाल्मीकि समाज का सबसे बड़ा विरोध की वजह आरक्षण व्यवस्था है। समाज के लोगों का कहना है कि इसमें वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देते हुए भर्ती की जाए ना कि आरक्षण व्यवस्था के आधार पर। पिछले दिनों जयपुर में संयुक्त वाल्मीकि समाज ने सरकार को चेतावनी भी दी थी कि इसमें एसटी, ओबीसी या दूसरे वर्क के लिए पदों का आरक्षण नहीं किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+