Rajasthan News : सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर रंधावा की प्रतिक्रिया, कहा- "यह उनकी निजी यात्रा"
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह सचिन पायलट की निजी यात्रा है। कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। रंधावा ने यह बात पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर पत्रकारों से बात करने के दौरान कही थे।

Rajasthan News : राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कहते हैं कि यह सचिन पायलट की निजी यात्रा है। कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। सुखजिंदर सिंह रंधावा सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर बोल रहे थे। रंधावा जयपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। आपको बता दें कुछ दिन पहले सचिन पायलट ने पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष पदयात्रा की थी।
जन संघर्ष यात्रा सचिन पायलट की निजी यात्रा
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह सचिन पायलट की निजी यात्रा है। कांग्रेस का इसके साथ कोई लेना देना नहीं है। यात्रा होनी चाहिए। मैंने पहले भी कहा था तरीके से बात हो। मैंने पहले भी कहा था पार्टी के भीतर बैठकर बात होनी चाहिए। उन्हें सीएम गहलोत से बात करनी चाहिए थी। अगर वहां बात नहीं बनती तो हम समझेंगे कि इनकी सुनी नहीं गई। इनको जवाब नहीं दिया गया। कर्नाटक चुनाव और मतदान से पहले यात्रा की घोषणा कर देना। कर्नाटक चुनाव में मतदान से पहले ही यात्रा निकाल देना अच्छी बात नहीं है। गुस्सा जरूर आता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वसुंधरा राजे की पूर्ववर्ती सरकार और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
भ्रष्टाचार के आरोपों के तथ्य जनता के बीच लेकर आए
प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के सवाल के जवाब में कहा कि अगर सचिन पायलट ने कोई अल्टीमेटम दिया है तो उसका जवाब मुख्यमंत्री देंगे। अगर कहीं कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो उसके आरोपों के तथ्य जनता के बीच लेकर आने चाहिए। मैं खुद सरकार से पैरवी करूंगा कि इनकी समयबद्ध जांच कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में इनका मामला भेजा जाए। पार्टी हाईकमान द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी हाईकमान को रोजाना रिपोर्ट करता हूं। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि इस मामले को लेकर सचिन पायलट से जल्द ही बात की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications