Rajasthan News: राजस्थान में विकास की तेज रफ्तार भरने की ताकत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीकानेर में 24 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बीकानेर की धरती पर 24 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण हुआ है। राजस्थान को कुछ ही महीने के भीतर में दो आधुनिक एक्सप्रेस वे मिले हैं। एक्सप्रेस वे के मामले में राजस्थान ने डबल सेंचुरी मारी है। राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं। इसलिए हम यह विकास कर रहे हैं। आपको बता दें पिछले 9 महीने में पीएम मोदी का राजस्थान में ये सांतवा दौरा है।
राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में विकास की तेज रफ्तार भरने की ताकत है। इसलिए हम यहाँ रिकॉर्ड निवेश कर रहे हैं। राजस्थान में ओधोगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए हम यहाँ कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर को हाईटेक बना रहे हैं। तेज रफ्तार एक्सप्रेसवे और रेलवे से पर्यटन से जुड़े राजस्थान का भी विस्तार होगा। इसका सबसे बड़ा लाभ यहाँ के युवाओं को होगा। राजस्थान के बेटे बेटियों को होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस ग्रीन फ्री एक्सप्रेस वे का लोकार्पण हुआ है। यह कॉरिडोर राजस्थान को हरियाणा, पंजाब, गुजरात और जम्मू कश्मीर से जोड़ेगा। जामनगर और करनाल जैसे बड़े सी पोर्ट भी बीकानेर और राजस्थान से सीधे जुड़ जाएंगे। एक तरफ जहाँ बीकानेर से अमृतसर और जोधपुर की दूरी कम हो जाएगी। वहीं जोधपुर से जालौर की दूरी भी घट जाएगी।इसका लाभ इस पूरे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को बड़े पैमाने पर मिलेगा। यह एक्सप्रेस वे पूरे पश्चिमी भारत को और ओधोगिक गतिविधियों को नई ताकत देगा। देश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

बंगाल में हिंसा पर बोले जेपी नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचायत चुनाव हिंसा पर पश्चिम बंगाल एलओपी सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी पश्चिम बंगाल प्रभारी मंगल पांडे से बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की इस मौत को नहीं होने देगी और हम इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications