Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को बताया पीएम मोदी से बड़ा फकीर, जानिए सियासी मायने
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। सीएम गहलोत ने खुद को मोदी से बड़ा फकीर बताया है और कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में एक प्लॉट, एक फ्लैट, यहां तक की एक ग्राम सोना तक नहीं खरीदा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में नए जिलों और संभागों के उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी से बड़े फकीर है। सीएम गहलोत ने कहा कि नोटिस किया होगा कि मोदी जी जो ड्रेस एक बार पहन लेते हैं। उसे दोबारा नहीं पहनते हैं। पीएम मोदी एक दिन में दो-तीन बार कपड़े बदलते हैं। मैं मेरी ड्रेस वही रखता हूँ। मैं फकीर नहीं हूँ क्या।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में एक प्लॉट नहीं खरीदा है। एक फ्लैट नहीं खरीदा है। मैंने एक ग्राम सोना तक नहीं खरीदा है। वह मुझसे बड़े क्या फकीर होंगे। उनका चश्मा ढाई लाख का है। जब पीएम मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तो 10 लाख का सूट लंदन से बनकर आया था। तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सूट-बूट की सरकार बात कर उन पर हमला किया था। तब उन्हें कोट को बेचना पड़ा।

लोकतंत्र ने मोदी को बनाया प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री पद का सम्मान करते हैं। लेकिन उनका व्यवहार ऐसा है। जैसे वह केवल भाजपा और हिंदुओं के ही प्रधानमंत्री हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अब तक भ्रम है कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री है। इस दौरान सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि उनके बोलने में जो व्यवहार है। उससे लगता है। जैसे वह एक पार्टी के ही प्रधानमंत्री हो। जो बहुत खतरनाक बात है। उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र में प्रधानमंत्री चुने गए हैं। लोकतंत्र देश में कांग्रेस ने स्थापित किया और आज गरीब का मान सम्मान है। वह लोकतंत्र की वजह से है। आपको बता दें कि राजस्थान में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी खुद राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भाजपा की कमान संभालेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौका मिलते ही पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications