Rajasthan News: प्रहलाद जोशी ने किया आईटी विभाग के व्हाट्सएप चैंबर का निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए निर्देश

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने आज भाजपा आईटी विभाग में व्हाट्सएप चेंबर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आगामी 25 नवंबर को होने वाले मतदान से पूर्व करणीय कार्यों को लेकर आईटी विभाग के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में आईटी की उपयोगिता बढ़ी है। जिसमें कॉल सेंटर, वेबसाईट, डेटा मैनेजमेंट, क्रिएटिव और एनीमेशन तकनीक के जरिए मतदाताओं से जुड़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एंड्रायड फोन के चलन के साथ डिजीटल प्लेटफॉर्म से समाज का हर तबका जुड़ा है। जहां पहले प्रत्येक सूचना के लिए समाचार पत्रों और टेलीवीजन पर निर्भर रहना होता था। आज के दौर में डिजीटल प्लेटफॉर्म के साथ चीजें सहजता से मिल जाती है। वहीं इन सभी डिजीटल प्लेटफॉर्म के दुरूपयोग की घटनाएं भी अक्सर हमारे सामने आती हैं। इसलिए हमें इस विषय पर भी ध्यान देना होगा। सही गलत के बीच अंतर करना भी हमें आना चाहिए। क्योंकि तकनीक का दुरूपयोग भी एक चुनौती है। इस अवसर पर आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक पण्डित नरेंद्र कटारा, प्रदेश सह-संयोजक शिवम विजयवर्गीय, प्रदेश सह-समन्वयक गणेश शर्मा सहित समस्त टीम को निर्देशित किया गया।

prahlad joshi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+