Rajasthan News : प्रदेश में 4 तहसीलदार व 8 नायब तहसीलदारों के पदस्थापन, राजस्व विभाग ने जारी किए आदेश
राजस्थान में गहलोत सरकार की ओर से प्रदेशभर में आयोजित हो रहे प्रशासन गांव के संग अभियान में सुचारू व्यवस्था के मद्देनजर चार कार्य व्यवस्थार्थ तहसीलदार एवं 8 नायब तहसीलदारों का पदस्थापन हुआ है।

Rajasthan News : राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे प्रशासन गांव के संग अभियान में सुचारू व्यवस्था के मद्देनजर चार कार्य व्यवस्थार्थ तहसीलदार एवं 8 नायब तहसीलदारों का पदस्थापन किया गया है। राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद के अनुसार महेश चंद्र शर्मा को भरतपुर, गिरधारी सिंह को बज्जू- बीकानेर, रतन लाल को भणियाणा-जैसलमेर व मनोज कुमार को दीगोद-कोटा में कार्य व्यवस्था के तहत तहसीलदार लगाया गया है। इसी प्रकार राकेश कुमार को अजमेर के टाडगढ़, दिनेश कुमार यादव को अलवर के बहरोड़, धनराज गोचर को बारां, माधव सिंह को जैसलमेर के रामगढ़, हरिचरण शर्मा को जोधपुर के शेखला, हंसराज को जोधपुर के शेरगढ़, विनोद कुमार शर्मा को सवाई माधोपुर के खंडार तथा नारायण लाल डामोर को बांसवाड़ा के गांगड़तलाई में नायब तहसीलदार के बतौर लगाया गया है। उपनिबंधक ओम प्रभा ने बताया कि तहसीलदार बीकानेर राजकुमारी को प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया जा कर उनका मुख्यालय राजस्व मंडल अजमेर किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications