Rajasthan News: मीराबाई की 525वीं जयंती पर डाक टिकट और सिक्का जारी, सीपी जोशी ने जताया पीएम मोदी का आभार
Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर मथुरा में ब्रज रज महोत्सव में डाक टिकट और 525 रुपए का सिक्का जारी करने पर आभार जताया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मीराबाई मध्यकाल की केवल एक महान महिला ही नहीं थी। वरन महानतम समाज सुधारक और पथ प्रदर्शक भी रही हैं। राजस्थान से आकर मथुरा वृंदावन में प्रेम की धारा बहाने वाली संत मीरा बाई का अंतिम जीवन द्वारिका में बिताया था।
सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की महान संत और भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मीरा बाई की 525वीं जयंती अवसर पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें यह सम्मान देना, प्रदेश के गौरवशाली इतिहास में दर्ज होगा। इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।













Click it and Unblock the Notifications