Rajasthan News: पीएम मोदी कल सीकर में करेंगे जनसभा, शेखावाटी में कांग्रेस के गढ़ को साधने की होगी कोशिश

Rajasthan News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सीकर आएंगे। शेखावाटी का यह इलाका कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस इलाके की 21 में से 17 सीटों पर जीत हांसिल की थी। पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस के किले में सेंध लगाने के लिए शेखावाटी में पीएम मोदी की जनसभा आयोजित की गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी सीकर दौरे के दौरान किसान, जवान और युवाओं को साधेंगे। पीएम मोदी यहां से वर्चुअल माध्यम से मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी किसानों के खाते में पैसे भी डालेंगे। पीएम मोदी के सीकर में प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पिछले 9 महीने में पीएम मोदी का 8वां दौरा

राजस्थान में 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां भाजपा का मुकाबला अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी नीतियों और कांग्रेस से है। कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा लगातार यहां पीएम मोदी के दौरे करवा रही है। बीजेपी राजस्थान विधानसभा चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पिछले 9 महीने में पीएम मोदी का राजस्थान में आठवां दौरा है। आपको बता दें राजस्थान के बीजेपी नेता कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल बनाने में असफल रहे हैं। ऐसे में भाजपा अब पीएम मोदी के जरिए राजस्थान में अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

narendra modi

संगठन स्तर पर जनसभा की तैयारिया पूरी

पीएम मोदी के सीकर आगमन की तैयारियों को लेकर बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सीकर में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली है। इस दौरान चंद्रशेखर ने जिला स्टेडियम में पांडाल में बैठक व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया है। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 वर्ष के कार्यकाल में भारत की विदेश नीतियों में अनूठी पहचान बनाई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी के दौरे को लेकर संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

राजस्थान में भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान

राजस्थान में भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर जबरदस्त गुटबाजी है। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन भाजपा अतिउत्साह में हैं। यहां भाजपा का मुकाबला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं और कांग्रेस से होना है। पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद के अनेक दावेदार हैं। ऐसे में गुटबाजी के चलते राजस्थान में भाजपा लगातार कमजोर साबित होती जा रही है। आपको बता दें भाजपा पीएम मोदी के सहारे राजस्थान जीतने की उम्मीद लगाए बैठी है।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+