Rajasthan News: पीएम मोदी ने अजमेर में सीएम गहलोत के खिलाफ बोलने से किया परहेज, जानिए सियासी वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने अजमेर में अपनी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नहीं बोले जाने की चर्चा है। जबकि पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर की जनसभा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करने से परहेज किया है।सियासी गलियारों में पीएम मोदी के संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नहीं बोले जाने की चर्चा है। जबकि पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। चर्चा है कि दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंधों और दोस्ती के चलते पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अशोक गहलोत के खिलाफ नहीं बोले। राजनीति के जानकारों की मानें तो पिछले दिनों मानगढ़ धाम के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए उन्हें वरिष्ठ नेता बताया था। आपको बता दें पीएम मोदी ने दौसा और नाथद्वारा दौरे के दौरान भी अशोक गहलोत को अपना मित्र बताया था। सियासी गलियारों में पीएम मोदी और सीएम गहलोत के रिश्तों की चर्चा है।
पीएम मोदी और सीएम गहलोत के बीच अच्छे संबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच अच्छे संबंध माने जाते हैं। इसकी अहम वजह है कि दोनों नेता लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इसके साथ ही राजस्थान और गुजरात पड़ौसी राज्य हैं। नरेंद्र मोदी लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अशोक गहलोत राजस्थान में तीसरी बार मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में दोनों नेताओं में मधुर संबंध माने जाते हैं। पिछले दिनों पीएम मोदी ने दिल्ली-अजमेर वंदे भारत ट्रेन के उद्धघाटन करते समय सीएम गहलोत का जिक्र कर उन्हें अपना प्रिय मित्र बताते हुए कहा कि आपके तो दोनों हाथ में लड्डू है। राजनीति के जानकारों की मानें तो पीएम मोदी अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सीएम गहलोत की तारीफ करते हुए नजर आते हैं।
राजनीति के जादूगर माने जाते हैं अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर माना जाता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बना रखी है। कांग्रेस पार्टी में तमाम अंतर्कलह के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में अपनी योजनाओं के साथ शासन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में सरकार रिपीट होने का दावा भी करते हैं। ऐसे में प्रदेश में विधानसभा चुनाव का चेहरा बने पीएम मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नहीं बोले जाने की सियासी गलियारों में चर्चा है।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications