Rajasthan News : आबू रोड़ में गहलोत सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, जयपुर ब्लास्ट को लेकर कह दी यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबू रोड़ में गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने जयपुर ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी के कारण जयपुर ब्लास्ट के आरोपी बच गए।

narendra modi

Rajasthan News : राजस्थान के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबूरोड में गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच राजस्थान में भाजपा के मिशन 2023 को लांच कर दिया है। राजस्थान में पीएम मोदी ने एक ही दिन में दो जनसभाएं की है। पीएम मोदी ने आबूरोड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जयपुर ब्लास्ट पीड़ितों को न्याय का इंतजार है। कांग्रेस कार्रवाई करने से डरती है। कांग्रेस ने कमजोर पैरवी की इसीलिए आरोपी बच गए। पीएम मोदी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वार्थ की राजनीति से राजस्थान को नुकसान हुआ है। जयपुर ब्लास्ट पीड़ितों को अभी भी न्याय का इंतजार है। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल है। कांग्रेस की सच्चाई पूरे देश की जनता के सामने आ चुकी है। राजस्थान में कुर्सी बचाने का खेल चल रहा है। कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।

राजस्थान में कुर्सी बचाने का खेल चल रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस मोदी को पहचान नहीं पाई है। कोरोना के दौरान कांग्रेस ने अफवाह फैलाई। राजस्थान में महिलाओं से जुड़े अपराध चरम पर हैं। राजस्थान में कुर्सी लूटने और बचाने का खेल चरम पर है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास कुख्यात रहा है। प्रदेश में एक दूसरे को अपमानित करने की होड़ चल रही है। ऐसे में राजस्थान के विकास के बारे में कौन सोचेगा।

नाथद्वारा में श्रीनाथ जी के किए दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में 5500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आधारभूत ढांचा मजबूत करना चाहती है। लेकिन कुछ लोग नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। पीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष भी किया। प्रधानमंत्री आबूरोड ब्रह्मकुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा किया और सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल की आधारशिला रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+