Rajasthan News: अजमेर में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा "9 साल पहले सरकार रिमोट से चलती थी"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर में केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने सभा स्थल पर पहुंचने से पहले पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

Rajasthan News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अजमेर आने से पहले मुझे पुष्कर जाने का अवसर मिला था। हमारे शास्त्रों में भगवान ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता कहा गया है। भगवान ब्रह्मा के आशीर्वाद से भारत में नव निर्माण का युग चल रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार केंद्र में 9 साल पूरे हो गए हैं। ये 9 साल नागरिकों की सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित हैं। राजस्थान के अजमेर में जनसभा के दौरान पीएम मोदी अपनी सरकार की 9 साल की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने अजमेर से भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की भी शुरुआत की है।
2014 से पहले रिमोट से चलती थी सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा की सरकार के 9 साल देशवासियों की सेवा के रहे हैं। भाजपा सरकार के 9 साल देश में सुशासन के रहे हैं। भाजपा सरकार के 9 साल गरीब के कल्याण के रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा 2014 से पहले सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। पीएम के ऊपर एक सुपर पावर काम करती थी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के हर वर्ग लभान्वित करने की कोशिश की है। कांग्रेस की यह गारंटी की आदत नई नहीं पुरानी है। 50 साल पहले कांग्रेस ने देश को गरीबी हटाओ की गारंटी दी थी। यह कांग्रेस पार्टी का गरीबों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। कांग्रेस की रणनीति रही है। गरीबों को बरगलाने की। इसका खामियाजा राजस्थान के लोगों को भी भुगतना पड़ा है। कांग्रेस ने हमारे अच्छे कामों पर राजनीतिक कीचड़ उछालने की कोशिश की। कांग्रेस ने देश के गौरव के क्षणों को भी राजनीति की भेंट चढ़ा दिया।
पीएम मोदी ने किए ब्रह्मा मंदिर के दर्शन
पीएम मोदी ने अजमेर में सभा स्थल पर पहुंचने से पहले पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी सभा स्थल पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहाँ अपराध चरम पर है। कांग्रेस ने आतंकियों को खुली छूट दे राखी है। कांग्रेस सरकार को बेटियों की सुरक्षा और बेटियों की परवाह नहीं है। भीड़ से खचाखच भरे पांडाल में पीएम मोदी के पूरे भाषण के साथ मोदी मोदी के नारे गूंजते रहे।












Click it and Unblock the Notifications