Rajasthan News: प्रदेश के पुलिस थानों में लगेंगे पैरा लीगल वॉलन्टियर्स, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
लापता बच्चों एवं उनके विरूद्ध अपराधों के संबंध में अब उन्हें विधिक सहायता मिल सकेगी। सरकार प्रदेश के पुलिस थानों में पैरा लीगल वॉलन्टियर्स नियुक्त करेगी। सीएम गहलोत ने वॉलन्टियर्स लगाने की मंजूरी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान में लापता बच्चों एवं उनके विरूद्ध अपराधों के संबंध में अब उन्हें विधिक सहायता मिल सकेगी। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के पुलिस थानों में पैरा लीगल वॉलन्टियर्स नियुक्त करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वॉलन्टियर्स लगाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रदेश के जिला मुख्यालयों के 66 पुलिस थानों तथा ग्रामीण क्षेत्र के 99 पुलिस थानों में एक-एक वॉलन्टियर लगाए जाएंगे। वॉलन्टियर्स को प्रतिमाह 15 हजार रुपए तक पारिश्रमिक मिलेगा। इससे राज्य सरकार पर 2.25 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा। यह स्वीकृति 31 मार्च 2024 तक के लिए दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications