Rajasthan News: पाली, बाड़मेर और शाहपुरा में रामस्नेही संतों का बनेगा पैनोरमा, सीएम गहलोत ने मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में बीकाजी सोलंकी, संत ईशरदास एवं रामस्नेही सम्प्रदाय के संतों के पैनोरमा का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैनोरमा के लिए 10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। ये पैनोरमा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित होंगे।
पैनोरमा के लिए 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम गहलोत की स्वीकृति से पाली के देसूरी में बीकाजी सोलंकी एवं बाड़मेर के जालीपा में ईशरदास का पैनोरमा बनेगा। इनमें 3-3 करोड़ रुपए की लागत आएगी। साथ ही भीलवाड़ा के शाहपुरा में 4 करोड़ रुपए की लागत से रामस्नेही सम्प्रदाय के संतों के पैनोरमा का निर्माण भी होगा। इनके निर्माण कार्य पर्यटन विकास कोष से कराए जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications