Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा सरकार के गठन के साथ सक्रिय हुए ओम माथुर, आवास पर लगी मंत्रियों की कतार
Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा की नई सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर की सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा की सरकार बनने के बाद ओम माथुर प्रदेश में सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरे हैं। जयपुर में उनके आवास पर प्रदेश के कई मंत्रियों ने जाकर उनसे आशीर्वाद लिया है। छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर का आज जन्मदिन भी है। जन्मदिवस के अवसर पर माथुर ने आज सुबह गोविंद देव जी मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया है।
राजस्थान में सक्रिय भूमिका में नजर आए ओम माथुर
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर राज्य में सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों ओम माथुर जयपुर प्रवास पर है। प्रदेश के मंत्रियों सहित कई विधायकों ने ओम माथुर से मुलाकात की है। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में भी उनकी अहम भूमिका उभर कर सामने थी। ओम माथुर को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माना जाता है। राजस्थान में माथुर संगठन महामंत्री रह चुके हैं।

प्रदेश के ब्योक्रेट्स भी कर रहे मुलाकात
प्रदेश के सीनियर ब्यूरोक्रेट्स भी ओम माथुर से मुलाकात कर सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा कर रहे हैं। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर भी ओम माथुर की भूमिका को अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि ब्यूरोक्रेट्स विभागों के बंटवारे को लेकर उनसे चर्चा कर रहे हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि लंबे समय से राजस्थान के अनुभव के चलते ओम माथुर एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय नजर आ रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद वह प्रदेश में सबसे ताकतवर नेता के तौर पर भी उभरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications