Rajasthan News: सीएम गहलोत के नागौर-डीडवाना कार्यक्रम में पायलट समर्थक विधायकों के नाम नहीं, जानिए वजह
Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद खत्म नहीं हो रहे। भले ही दोनों नेता सार्वजनिक तौर पर सुलह की बात करते हो। लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों में दोनों के बीच मतभेद सामने आ जाते हैं। सीएम गहलोत 28 सितंबर को नागौर और डीडवाना के दौरे पर रहेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले नेताओं की सूची भी जारी की गई है। लेकिन इस कार्यक्रम में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और परबतसर के विधायक रामनिवास गावड़िया का नाम नहीं है। यह दोनों विधायक सचिन पायलट के करीबी माने जाते हैं। राजनीति के जानकार इसे गहलोत-पायलट के बीच चल रही खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं।
सचिन पायलट समर्थक नेता है दोनों विधायक
सचिन पायलट ने तीन साल पहले जब अपनी ही सरकार के खिलाफ मानेसर में डेरा डाला था। तब विधायक मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया ने पायलट का साथ दिया था चर्चा है कि इसीलिए इन दोनों विधायकों को कार्यक्रम से दूर रखा गया है। इन विधायकों ने कई बार सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ बयान भी दिए हैं।

कांग्रेस में अभी भी गुटबाजी जारी
राजस्थान में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस सूची के सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की स्थान जारी है। अभी भी दोनों नेताओं के बीच संबंधों में सुधार नहीं हुआ है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे में पायलट गुट के विधायकों की उपेक्षा से चर्चा है कि कांग्रेस में अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है और अभी दोनों प्रमुख नेताओं के बीच गुटबाजी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications