Rajasthan News : महंगाई राहत कैम्प में जरूरतमंदों को मिल रही राहत, जन सम्मान की भावना हो रही साकार

गहलोत सरकार के महंगाई राहत कैम्पों में आमजन को उम्मीद से ज्यादा राहत मिल रही है। इन कैम्पों में पहुंचकर लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए अपनी पात्रता का पता चल रहा है।

mamta bhupesh

Rajasthan News : राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों में आमजन को उम्मीद से ज्यादा राहत मिल रही है। इन कैम्पों में पहुंचकर लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए अपनी पात्रता का पता चल रहा है और वे उन योजनाओं में भी तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन करवा पा रहे हैं। जिनका लाभ जानकारी के अभाव में अभी तक उन्हें नहीं मिल रहा था। एक ही छत के नीचे राज्य सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन होने से लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा है। प्रदेश भर से इस तरह की अनगिनत बानगियां सामने आ रही हैं। जिनमें पात्र परिवारों को अधिकांश योजनाओं से जोड़कर बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।

साकार हो रही सरकार की भावना

बांसवाड़ा जिले की निवासी भावना दोनों पैरों से दिव्यांग है। खूंटा मछार गांव में आयोजित कैम्प उनके जीवन के लिए यादगार साबित हुआ। पिता दौलतराम के साथ कैम्प में पहुंची भावना को तत्काल महंगाई से राहत देने वाली विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। इतना ही नहीं अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका रोडवेज का निशुल्क पास तुरन्त बनवाया और नये उपकरणों के लिए आवेदन भी करवाया। कुछ ही मिनटों में इतने सारे कार्य होना भावना के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि कैम्पों के बारे में जैसा सुना था। वैसा ही यहां पाया। सरकार संरक्षक की भूमिका निभाकर आमजन को जो सम्बल दे रही है। वह सराहनीय है।

उदा को मिला उम्मीद से ज्यादा लाभ

उदयपुर की ओडा ग्राम पंचायत निवासी उदा भील और उनकी पत्नी खेती और मजदूरी कर तंगहाली में जीवन यापन करते हैं। लोगों से जब पता चला तो दोनों महंगाई राहत कैम्प में पहुंचे। उम्मीद थी कि भौतिक सत्यापन की वजह से रुकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन फिर से शुरु हो जाएगी। लेकिन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब उन्हें कैम्प में उम्मीद से ज्यादा मिला। विकास अधिकारी ने सत्यापन कर तत्काल पेंशन शुरू कर दी। यही नहीं पेंशन की राशि भी बढ़कर 1000 रुपए हो गई। पात्र पाये जाने पर चार अन्य योजनाओं में भी रजिस्ट्रेशन कर दिया। राहत पाकर खुश दम्पत्ति ने कहा कि शिविर में आकर बहुत संतुष्टि हुई। यहाँ अधिकारियों ने उन्हें हर योजना के बारे में विस्तार से समझाया और अब वे अन्य लोगों को भी इन कैंपों से लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेंगे।

अक्षत को अब घर के पास ही मिलेगा रोजगार

जयपुर की आजाद नगर कच्ची बस्ती निवासी 28 साल के अक्षत देव कोरोना काल में बेरोजगार हो गए थे। बहुत तलाश के बाद भी दोबारा काम नहीं मिला। पड़ोसियों से जानकारी मिली तो घाट की गुणी टनल के पास आयोजित महंगाई राहत कैंप में पहुंचे। बीपीएल कार्ड धारक अक्षत को कुछ ही मिनटों में 100 यूनिट निशुल्क बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख का दुर्घटना बीमा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के गारंटी कार्ड मिल गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए अक्षत कहते हैं कि शहरी रोजगार गारंटी योजना से अब उन्हें घर के पास ही 125 दिनों का रोजगार मिल जाएगा। साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से महंगाई के दौर में घर चलाने में काफी मदद मिलेगी।

अब बढ़कर मिलेगी पेंशन, कम हुई सोना देवी की टेंशन

सोना देवी बोल नहीं सकती लेकिन हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जता रही हैं। जयपुर के मुरलीपुरा में आयोजित कैंप में बेटे अभय के साथ पहुंची सोना देवी को चंद ही मिनटों में 6 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। पुत्र अभय ने बताया कि घर के माली हालात बहुत अच्छे नहीं है। पिता मजदूरी कर बमुश्किल घर चला पाते हैं। मम्मी को आसपास के घरों में काम करना पड़ता है। मैं खुद भी फर्नीचर की दुकान पर काम करता हूँ। लेकिन जिदंगी अभावों में गुजर रही है। राज्य सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा है। मम्मी को अब 1000 रुपए पेंशन मिलेगी। जिससे टेंशन कुछ कम होगी। वहीं 100 यूनिट निशुल्क बिजली और 500 रुपए में गैस सिलेण्डर मिलने से गुजारा आसानी से हो जाएगा।

चैनाराम के जीवन में अब राहत की रोशनी

बुजुर्ग चैनाराम के जीवन में अब राहत का उजियारा है। जोधपुर जिले की सोधेर की ढाणी ग्राम पंचायत निवासी चैनाराम दृष्टिहीन है। जब महंगाई राहत कैम्प में पहुंचे तो प्रभारी अधिकारी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और ससम्मान कुर्सी पर बैठाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाई। चन्द मिनटों में ही जब चैनाराम को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने की जानकारी दी गई तो वे खुश हो उठे। भावविभोर होकर उन्होंने सभी का आभार जताया। बोले, "इस राहत को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, बस सरकार के लिये दिल से दुआएं हैं।"

ओ राज मोकळो दीदो

भीलवाड़ा जिले की सोहनी देवी महंगाई राहत कैम्प में 9 योजनाओं का लाभ पाकर बहुत खुश है। बराणा ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप में पहुंची सोहनी देवी ने जब उपखण्ड अधिकारी को बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं। बेटी ससुराल में है और बेटे कमाने के लिए दूर रहते हैं तो उपखण्ड अधिकारी ने तहसीलदार को उनकी मदद के निर्देश दिए। इसके बाद सोहनी देवी को मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना एवं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से लाभान्वित किया गया। जब तहसीलदार ने इन योजनाओं के लाभ के बारे में सोहनी देवी को बताया तो वे बोलीं- "ओ राज मोकळो दीदो।"

विदेश से लौटे बोदूसिंह को मिली खुशी

नागौर जिले के ध्यावा गांव में आयोजित कैम्प में बोदूसिंह ने उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र पेश किया कि वह पिछले 25-26 वर्षो से दुबई में रहता था। विदेश में रहने के कारण वह जन आधार कार्ड नहीं बनवा पाया। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर बोदूसिंह के परिवार का मौके पर ही जन आधार कार्ड बनवाकर विभिन्न योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। बोदूसिंह को जब कैम्प में तत्काल योजनाओं का लाभ मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि ये कैम्प सच में राहत देने वाले हैं।

सरसी के लिए उगा मानो सोने का सूरज

उदयपुर जिले की ओड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप में सरसी बाई को एक साथ 9 योजनाओं का लाभ मिला। जब अधिकारियों ने उन्हें यह बात बताई तो वह खुश होते हुए बोलीं कि उनके लिए तो मानो आज सोने का सूरज ही उगा है। अब तक सरकारी दफ्तरों में आश्वासन ही मिल रहे थे। लेकिन अब गारंटी कार्ड पाकर खुशियों की गारंटी मिल गई है। अब वे अड़ौस-पड़ौस के लोगों को भी कैम्प में जाकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+