Rajasthan News: महंगाई राहत कैम्प में 1.73 करोड़ परिवार लाभांवित, 7.43 करोड़ गारंटी कार्ड वितरित

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प आमजन के लिए राहत का फुल पैकेज साबित हो रहे हैं। एक ही छत के नीचे 10 विभिन्न योजनाओं का लाभ पाकर प्रदेशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव हो रहा है। लगभग दो महीने में ही करोड़ों लोग रजिस्ट्रेशन करवाकर योजनाओं से लाभान्वित हो चुके है। प्रदेश में मंगलवार शाम तक 1.73 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं। जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.43 करोड़ से अधिक का हो चुका है।

सरकार की इन योजनाओं का मिला लाभ

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.42 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 91.59 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.13 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.02 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 65.96 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.34 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 50.72 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.04 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.29 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+