Rajasthan News : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों से की चर्चा

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को लागू करने पर लगातार काम कर रहा है।

rajendra yadav

Rajasthan News : गहलोत सरकार के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग नई शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को लागू करने में लगातार काम कर रहा है। यादव मंगलवार को जेएलएन मार्ग स्थित एचआरडीसी सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में लगातार नए कॉलेज खुले हैं। इससे विश्वविद्यालयों में बच्चियों का नामांकन भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज एजुकेशन में पहली बार एक हज़ार 309 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर पद पर प्रमोशन किया गया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्यापकों को बच्चों को उच्च स्तर की क्वालिटी शिक्षा देने के साथ ही उनके चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। यादव ने कहा कि आज के दौर में यह आवश्यक है कि सभी विश्वविद्यालय ऐसा मैकेनिज्म विकसित करें। जिससे विद्यार्थियों की कक्षाओं में अधिकतम उपस्थिति हो सके साथ ही कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित हों। उन्होंने उच्च शिक्षा परिषद को निर्देश देते हुए कहा कि सदस्यों द्वारा बैठक हर 2 महीने में की जानी चाहिए तथा इन बैठकों में आउटपुट पर भी चर्चा होनी चाहिए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति समय पर लागू हो

उच्च शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समय पर लागू करें। जिससे विद्यार्थी रोजगार परक एवं काबिल बन सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में जो भी रणनीति बनाई जाएगी। राज्य सरकार उसमें पूरा सहयोग करेगी। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव जैन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत नए वोकेशनल कोर्सेज, सेमेस्टर सिस्टम तथा कौशल विकास सहित विभिन्न प्रावधानों को लागू किया जाएगा। बैठक में संजय लोढ़ा, सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परिषद की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण प्रावधान सहित विभिन्न बिंदुओं को बताया। उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित हुए तीन तकनीकी सत्रों में राजस्थान राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के सदस्यों प्रो. बी एम शर्मा, प्रो रूप सिंह बारेठ तथा प्रो एल एन हर्ष द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में आधारभूत संरचना एवं मानव संसाधन बढ़ाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधान, उच्च शिक्षा परिषद को और अधिक सुदृढ़ करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में कॉलेज एजुकेशन के कमिश्नर सुनील शर्मा, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति केएल श्रीवास्तव, कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा सिंह सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा प्रोफेसर मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+