Rajasthan News: राजस्थान में सुदृढ़ होगा सूक्ष्म सिंचाई तंत्र, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में सूक्ष्म सिंचाई तंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार निरन्तर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी क्रम में माइक्रो इरिगेशन फंड योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग की 765.07 करोड़ रुपए की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
राज्य में जल उपयोग क्षमता संवर्द्धन होगा
मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में आगामी 3 वर्षों में 24 अतिदोहित भू-जल ब्लॉक्स के लगभग 1 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को सम्पूर्ण रूप से सूक्ष्म सिंचाई के तहत सम्मिलित करने तथा धौलपुर कम्युनिटी लिफ्ट इरिगेशन स्कीम के अंतर्गत धौलपुर, राजाखेड़ा एवं सैंपऊ के 28 हजार 800 हैक्टेयर नहरी क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई के तहत शामिल करने की घोषणाएं की थी। एमआईएफ परियोजना के अंतर्गत उक्त दोनों घोषणाओं सहित अन्य कार्य सम्मिलित किए गए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत की इस स्वीकृति से राज्य में जल उपयोग क्षमता संवर्द्धन हो सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications