Rajasthan News: डीडवाना में खुलेगी 50 बैड युक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीडवाना में 50 बैडयुक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट खोलने एवं यूनिट के संचालन हेतु 22 विभिन्न पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार डीडवाना में 50 बैड युक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट खोली जाएगी। साथ ही यूनिट के संचालन के लिए चिकित्साधिकारी के 8, नर्स ग्रेड-प्रथम के 2, नर्स ग्रेड-द्वितीय के 10, फार्मासिस्ट एवं वरिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड-प्रथम का 1-1 पद सहित कुल 22 पदों का सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में डीडवाना में जनाना हॉस्पिटल विंग खोलने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications