Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में मणिपुर जैसी घटना, प्रदेश की सियासत गरमाई

Rajasthan News: राजस्थान में मणिपुर जैसी घटना सामने आई है। प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाने के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचलाकोटा गांव में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर परेड कराने का मामला सामने आया है। प्रदेश की डीजीपी उमेश मिश्रा के मुताबिक घटना में आठ आरोपी चिन्हित किए गए हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो महिला से दुर्व्यवहार के मामले में 10 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में महिला का पति, ससुर और अन्य परिजन शामिल हैं। घटना के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहलोत सरकार की घेराबंदी की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को प्रतापगढ़ जाकर पीड़िता से मुलाकात करेंगे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाने के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निकलाकोटा गांव में एक महिला को निर्वस्त्र कर परेड कराई गई। प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार के मुताबिक जिस महिला के साथ यह शर्मनाक घटना हुई है। उसकी शादी सालभर पहले इस गांव के युवक के साथ हुई थी। 30 अगस्त को गांव के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाला एक युवक महिला को भाग ले गया। इसके बाद 31 अगस्त को ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया। महिला के पति ने गांव वालों के सामने ही महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला चीखते-चिल्लाते हुए छोड़ने की गुहार कर रही है। पति उसे जबरन पड़कर भीड़ में ले जाता है और गांव में घूमता है। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद भी रहते हैं। लेकिन कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आता है। माना जा रहा है कि इस दौरान महिला से मारपीट भी की गई। महिला को लगभग एक किलोमीटर दूर तक दौड़ाया गया।

pratapgadh

सीएम गहलोत करेंगे पीड़िता से मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज प्रतापगढ़ जाकर पीड़ित महिला से मुलाकात करेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजना और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द जेल में डालकर फास्ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाई जाएगी।

भाजपा गहलोत सरकार पर हुई हमलावर

इस मामले को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। भाजपा नेता प्रतापगढ़ की घटना को लेकर राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि इस बेटी के साथ जो निंदनीय घटना घटी है। उससे संपूर्ण राजस्थान शर्मसार हुआ है। अपराधियों ने सारी सीमाएं लांग दी है। लेकिन आप सब कृपया वायरल हो रहे वीडियो को और अधिक पोस्ट ना करें। उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि प्रतापगढ़ की यह दरिंदगी चीख-चीख कर कह रही है। अब तो आंखें खोलो राजस्थान की कांग्रेस सरकार। वही राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं राजस्थान की एक महिला हूँ और मुझे डर है। क्योंकि कुछ भी हो सकता है। महिलाएं घरों, सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों या स्कूलों में सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अपराध 50% तक बढ़ गए हैं। यह शर्मनाक है कि राजस्थान भारत का रेप कैपिटल बनता जा रहा है। दिया कुमारी ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता दूसरे राज्यों में जाते हैं और कहते हैं लड़की हूँ, लड़की हूँ। क्या वह राजस्थान की किसी बेटी के लिए लड़ने आई। वह एक बार भी राजस्थान नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+