Rajasthan News: राजस्थान में चुनाव से पहले प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, देखिए अफसरों के तबादले की पूरी सूची

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने एक आईएएस अफसर सहित 53 आरएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सूची जारी की है। विभाग द्वारा आईएएस डॉ धीरज कुमार सिंह को उपखंड अधिकारी व उपखंड मजिस्ट्रेट खींवसर नागौर में लगाया है। वही राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अमले में बड़ा फेरबदल किया गया है।

आचार संहिता से पहले बड़ा फेरबदल

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी वक्त आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले गहलोत सरकार ने बड़ी सूची जारी कर आरएएस अफसर के तबादले किए हैं। राज्य सरकार के इस फैसले को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी सरकार आईएएस और आरएएस अफसरों के तबादले कर चुकी है।

ashok gehlot

प्रदेश में कभी भी लागू हो सकती है आचार संहिता

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्य नजर किसी भी वक्त आचार संहिता लागू की जा सकती है। इसी के चलते प्रशासनिक अमल में बड़ा फेरबदल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार से जुड़े फैसलों में भी तेजी ला दी है। माना जा रहा है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी वक्त आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+