Rajasthan News: गोडवाड़ देसुरी-पाली में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व होगा विकसित, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार वन क्षेत्र विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली के गोडवाड़ देसुरी में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित करने तथा सिरोही के संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत ने इन कार्यों के लिए लगभग 5.15 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। गोडवाड़ देसुरी में 2 करोड़ रुपए की लागत से लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित किए जाने के कार्य होंगे। साथ ही संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेडा में 3.15 करोड़ रुपए की लागत से विकास एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इन कार्यों के लिए घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications