Rajasthan News: किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत सरकार पर लगाया 66 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान में गहलोत सरकार पर खदान घोटाले सहित हजारों करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। भाजपा के नेता किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने 66 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले किए हैं। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गांधीवाद के नाम पर महात्मा गांधी को धोखा दे रहे हैं। क्योंकि उनकी सरकार प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। मीणा ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री खुद को गांधीवादी कहते हैं। लेकिन इतने सारे घोटाले के बाद भी वह चुप कैसे रह सकते हैं। कैसे कहते रहते हैं कि भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस है।

अशोक गहलोत, मंत्री और नौकरशाह इतिहास में सबसे भ्रष्ट

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान 66 हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले हुए हैं। इनमें 27 हजार करोड़ रुपए का खदान घोटाला और 20 हजार करोड़ रुपए का बजरी घोटाला शामिल है। मीणा ने जल जीवन मिशन घोटाले सहित कई घोटालों पर राज्य के मंत्रियों, नौकरशाह और विधायकों के शामिल होने का आरोप लगाया है। मीणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्री और नौकरशाह प्रदेश के इतिहास के सबसे भ्रष्ट हैं।

kailash choudhary

जनता में भारी आक्रोश

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी गहलोत सरकार को भ्रष्टाचार पर जमकर घेरा है। चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार में मंत्री ही धरना दे रहे हैं तो विधायक मुंडन करवा रहे हैं। कहीं ना कहीं जनता में आक्रोश है। चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा के समय राजस्थान अग्रणी प्रदेशों में था। लेकिन आज पिछले पायदान पर पहुंच गया है। भ्रष्टाचार पेपर लीक दलितों पर अत्याचार व बलात्कार में राजस्थान एक नंबर पर पहुंच गया है। किसान बेरोजगार और युवाओं के साथ धोखा हुआ है। अशोक गहलोत ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। भ्रष्टाचार के मामले में इन्हीं के सरकार के विधायक मुंडन कर रहे हैं। दूसरी तरफ मंत्री ही हड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+