Rajasthan News: सीएम गहलोत से कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने की मुलाकात, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरुवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इनके साथ विधायक एनए हारिस भी उपस्थित थे। इस दौरान शिवकुमार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प, स्वास्थ्य का अधिकार, गिग वर्कर्स एक्ट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित विभिन्न योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कोटा शहर के नवनिर्मित चम्बल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन सिटी पार्क के लिए भी तारीफ की।

गहलोत सरकार के मंत्री भी रहे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत, युवा मामले एवं खेल मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, उप मुख्य सचेतक विधानसभा महेन्द्र चौधरी और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा उपस्थित थे।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+