Rajasthan News: उदयपुर में कन्हैयालाल का मामला हमास जैसी आतंकी घटनाः- मनोज तिवारी

Rajasthan News: दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नई दिल्ली सासंद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आतंकी संगठन हमास की समर्थक है। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये लोग किस हद तक तुष्टिकरण के पोषक हैं। उदयपुर में एक छोटे दुकानदार कन्हैयालाल टेलर की गला रेतकर हत्या कर दी जाती है। उसका विडियो बनाया जाता है। यहीं से हमास जैसी आतंकी गतिविधियों की शुरूआत हो गई थी। लेकिन कांग्रेस सरकार के मुखिया इन घटनाओं को छिटपुट और सामान्य घटना बताते हैं।

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नई दिल्ली सासंद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर वाले प्रदेश में आज क्या हो रहा है। भ्रष्टाचार में सबसे अव्वल कोई राज्य है तो वह राजस्थान है। मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक पर है। इस बात पर दुख प्रकट करने के बजाय राजस्थान के मंत्री सदन में मखौल उड़ाते देखे गए। एक विडियों में मैने देखा कि मंत्री कह रहे हैं कि हां भई हम दुष्कर्म में नंबर वन हैं। क्या करें ये मर्दों का प्रदेश जो है। हम भी मानते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। लेकिन आप दुष्कर्म के आंकड़े पूंछने पर जो बोल रहे हैं। वह शर्मनाक है। जब हम यह सुनते हैं कि राजस्थान दलित भाई-बहिनों पर अत्याचार के मामलों में भी नंबर वन है। जब हम सुनते हैं कि 70 लाख युवाओं का भविष्य पेपर लीक की भेंट चढ़ गया। पिछले पांच सालों में पेपर लीक के मामलों में राजस्थान नंबर वन है। कर्ज लेने के मामले में भी राजस्थान नंबर वन है। राजस्थान में कर्ज की यह स्थिति है कि जन्म लेने वाला बच्चा जन्म लेते ही 71 हजार का कर्जा लेकर आंखे खोलता है।

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नई दिल्ली सासंद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाओं को जब सुनते हैं। तब ह्दय विदारक घटनाएं सामने आती हैं। कहीं बेटियों को भट्टी में झोंका जा रहा हैं। कहीं बेटियों पर तेजाब डालकर कुंए में डाला जा रहा है। कांग्रेस की नेता कहती है लड़की हूं, लड़ सकती हूं। लेकिन राजस्थान में दुष्कर्म की हजारों घटनाएं होने के बावजूद इस महिला नेत्री ने झांका तक नहीं। राजस्थान की जनता से मेरा आग्रह है कि जिस दिन मतदान के लिए जाएं इन घटनाओं को याद रखें। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के 20 लाख लोगों को पीएम आवास की सौगात दी है। यह तो तब है जब हमारी राजस्थान में सरकार नहीं है। इसके अलावा 80 लाख शौचालय, 42 लाख परिवारों को जल जीवन मिशन के जरिये नल से शुद्ध जल देने का काम किया। 23 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। हम इसको मेडिकल हब बनाना चाहते है। यहां से बड़ी संख्या में डॉक्टर तैयार करना चाहते है। वहीं कांग्रेस सरकार यहां आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देकर आतंकवादी तैयार करना चाहती है। केंद्र सरकार ने 3.5 करोड लोगों को जनधन बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाकर खाते खुलवाए। वहीं लगभग 70 लाख परिवारों को उज्जवला गैस कनेक्शन दिया। जिससे महिलाओं को धुंए से मुक्ति मिली। 100 सालों की भीषण महामारी के दौरान कोई भूखा ना सोए। इसके लिए लगभग 4.5 करोड़ लोगों को मुक्त राशन वितरित किया गया। भाजपा ने कभी भेद भाव नहीं किया। जनता जो भी निर्णय ले। भाजपा कभी भी भेदभाव नहीं करती। इन बातों को भी मतदान के दौरान राजस्थान की जनता याद रखेगी।

manoj tiwari

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नई दिल्ली सासंद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान में दो बड़ी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने शुरू किया। इसमें दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे और बठिंडा-जामनगर शुरू कर दी। भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रदेश में चार वंदेभारत टेªनों के साथ अब तक का सबसे ज्यादा रेल बजट दिया। राजस्थान में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने यहां की जनता को बहुत सी सौगातें दी। महाराज राहुल गांधी ने वादा किया था, ''चाहे सूरज उगे या ना उगे चांद चाहे छिप जाए'' दस दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाएगा, लेकिन इसका उल्टा हुआ प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हो गई और सैंकड़ो की संख्या में किसानों ने आत्महत्या कर ली। 2.62 लाख लोग अटल पेंशन योजना से लाभान्वित हुए। कौशल विकास योजना के तहत 11 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। 1.75 करोड लोग आयुष्मान योजना से लाभान्वित हुए है, जिसमें 5 लाख रूपये का चिकित्सा बीमा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+