Rajasthan News: मुख्यमंत्री पद के लिए कैलाश चौधरी का नाम सबसे आगे, जानिए चार्टर प्लेन से क्यों बुलाया जयपुर

Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर आज फैसला होना है। पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर पहुंच गए हैं। अब थोड़ी देर बाद विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का एलान कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम के एलान के बाद राजस्थान में सीएम पद को लेकर कयासों का दौर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में मुख्यमंत्री पद के कई चेहरे सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को दिल्ली से जयपुर बुलाया गया है। पार्टी ने उन्हें विशेष विमान से जयपुर आने के निर्देश दिए हैं। वे तीन बजे तक जयपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद से कैलाश चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

पहली बार सांसद बनकर मंत्री बने कैलाश चौधरी

कैलाश चौधरी ने 2018 में बायतु विधानसभा से चुनाव लड़ा था। वह यह चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्हें 2019 में बाड़मेर से संसद का टिकट दिया गया। कैलाश चौधरी बाड़मेर से पहली बार लोकसभा सांसद है। उन्हें पहली बार जीतने पर ही केंद्रीय राज्य मंत्री बनाकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया। कैलाश चौधरी संघ पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं। सक्रिय संघ कार्यकर्त्ता हैं। राजनीति की जानकारी की माने तो वे एबीवीपी से भी जुड़े रहे हैं।

kailash choudhary

सीपी जोशी और वसुंधरा राजे ने पर्यवेक्षकों को किया रिसीव

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रिसीव करने एयरपोर्ट रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर पहुंच गए हैं। यहां सीपी जोशी और वसुंधरा राजे ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ ही देर में होटल ललित पहुंच गए हैं। वहां क्षेत्रीय नेताओं से मंत्रणा कर रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विनोद तावड़े, सरोज पांडे भी मौजूद है।

जाट चेहरा होगा मुख्यमंत्री

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरह के क्या लगाए जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को दिल्ली से विशेष विमान से जयपुर बुलाए जाने के बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि राजस्थान में जाट चेहरा मुख्यमंत्री होगा। आपको बता दें कि लंबे समय से राजस्थान में जाट मुख्यमंत्री की मांग उठ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+