Rajasthan News: पुलिस जिला खैरथल-तिजारा का क्षेत्राधिकार निर्धारित, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवगठित जिले खैरथल-तिजारा के क्षेत्राधिकार में आने वाले पुलिस जिले, पुलिस वृत्त व पुलिस थानों की अधिसूचना के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया है।

नवगठित जिले में कानून-व्यवस्था होगी सुदृढ़

अधिसूचना के मुताबिक खैरथल-तिजारा जिले में किशनगढ़ बास, भिवाड़ी व तिजारा पुलिस वृत्त शामिल होंगे। किशनगढ़ बास पुलिस वृत्त के किशनगढ़ बास, कोटकासिम, खैरथल, ततारपुर व मुण्डावर, पुलिस वृत्त भिवाड़ी के महिला थाना, भिवाड़ी, भिवाड़ी फेज तृतीय व चौपानकी तथा पुलिस वृत्त तिजारा के तिजारा, शेखपुर अहीर, टपूकड़ा व खुशखेड़ा पुलिस थानों को नवगठित पुलिस जिले के क्षेत्राधिकार में शामिल किया गया है। सीएम गहलोत की इस मंजूरी से नवगठित जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान नए जिले बनाए जाने की घोषणा की थी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+