Rajasthan News: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में जाट, गुर्जर और मीणा समुदाय को मिलेगी तरजीह, जानिए सियासी मायने

Rajasthan News: भाजपा ने मंगलवार को चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में राजस्थान के नेताओं को शामिल किए जाने की सुगबुगाहट है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में प्रदेश के जाट, मीणा और गुर्जर समुदाय को तरजीह मिल सकती है। सूत्र बताते हैं कि इन समुदायों को पार्टी के भीतर उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराजगी है। ऐसे में इन समुदाय से जुड़े नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। आपको बता दें इसी सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह तक मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

सतीश पूनिया को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश में भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया को मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी जा सकती है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि सतीश पूनिया पार्टी में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने प्रदेश में लोकप्रियता हांसिल की है। उनके कामकाज को देखते हुए पार्टी उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल या राष्ट्रीय संगठन में भागीदारी दे सकती हैं। सतीश पूनिया जाट समुदाय से आते हैं। उनको अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जाट समुदाय ने नाराजगी जाहिर की थी। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्री कैलाश चौधरी इतने सीनियर नेता भी नहीं हैं। ऐसे में पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर जाटों की नाराजगी दूर कर सकती है। वहीं सतीश पूनिया पार्टी के शीर्ष नेताओं और संघ के करीबी माने जाते हैं। इसके साथ ही चूरू से युवा सांसद राहुल कस्वां को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। वे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के दामाद हैं। ऐसे में उनका पक्ष पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने मजबूत है। पाली से सांसद पीपी चौधरी को भी पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती हैं। पीपी चौधरी पहले भी मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

ashok gehlot

जातीय समीकरणों को साधेगी भाजपा

भाजपा मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरणों को साधेगी। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में पार्टी मंत्रिमंडल विस्तार में राजस्थान में जाट, मीणा और गुर्जर समुदाय से जुड़े नेताओं को तरजीह दे सकती है। मोदी मंत्रिमंडल में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, जसकौर मीणा, अलका गुर्जर, सुखबीर सिंह जौनपुरिया को जगह देकर मीणा और गुर्जर समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। वहीं राजपूत समुदाय से सांसद दिया कुमारी के नाम की चर्चा है। लेकिन दिया कुमारी जयपुर राजघराने से आती हैं। राजनीति से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भाजपा और संघ का एक वर्ग राजपरिवार के किसी सदस्य को मंत्री बनाने के पक्ष में नहीं है। लेकिन पार्टी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को संगठन में समायोजित करती है तो दिया कुमारी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं पार्टी ने राजपूत समुदाय से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रतिनिधित्व दे रखा है। ऐसे में राजपूत समुदाय को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना कम ही मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+