Rajasthan News: प्रदेश में 150 एनिकट एवं 100 नहरों का होगा निर्माण और जीर्णोद्धार, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई तंत्र के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नहरों, जल एवं सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों में वृद्धि के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा

सीएम गहलोत ने 800 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में 100 एनिकटों एवं 100 नहरी तंत्रों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की घोषणा की थी। एनिकटों के सम्बंध में प्रदेश की जनता से प्राप्त सुझावों एवं कार्यों की महत्ता को देखते हुए इन कार्यों में वृद्धि कर 100 के स्थान पर 150 एनिकटों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इससे अधिक क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में प्रदेश में विभिन्न एनिकटों एवं नहरों के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+