Rajasthan News : महंगाई राहत कैम्प 4.29 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित, 94.28 लाख परिवार लाभांवित
राजस्थान में महंगाई राहत कैम्पों के जरिए आमजन को मिल रही है। प्रदेश में अब तक लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा 94.28 लाख से ज्यादा हो चुका है। जबकि 4.29 करोड़ से ज्यादा गारंटी कार्ड वितरित हो चुके हैं।

Rajasthan News : राजस्थान में महंगाई राहत कैम्पों के जरिए आमजन को मिल रही राहत का सिलसिला बरकरार है। राज्य सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आमजन में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। सोमवार शाम तक लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा 94.28 लाख से अधिक हो चुका है। जबकि 4.29 करोड़ से ज्यादा गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 33.04 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 57.60 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 6.01 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 62.51 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 34.28 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.71 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 31.43 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 49.08 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 75.76 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 75.76 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications