Rajasthan News : प्रदेश की ग्राम पंचायतों में हाइब्रिड नेपियर घास की लगाई जाएगी, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के तहत प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में हाइब्रिड नेपियर घास की प्रदर्शनी लगाने के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के अंतर्गत प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में हाइब्रिड नेपियर घास की प्रदर्शनी लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के अंतर्गत हाइब्रिड नेपियर घास की प्रदर्शनी प्रत्येक ग्राम पंचायत में 0.2 हेक्टेयर भूमि में प्रगतिशील किसानों, विभाग के फार्म, कृषि प्रशिक्षण केन्द्र एवं प्रमुख गौशालाओं में लागाई जाएगी। इसके लिए कृषक कल्याण कोष से 23 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं तथा कृषि क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं। सीएम गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई। हाइब्रिड नेपियर घास एक बहुवर्षीय चारा फसल है। इसे हर प्रकार की जलवायु एवं मिट्टी में उगाया जा सकता है। किसानों और पशु पालकों के लिए यह एक बेहतर पशु चारा विकल्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+