Rajasthan News: तीज मेले पर जयपुर शहर में आधे दिवस का अवकाश, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर शहर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों, उपक्रमों एवं शिक्षण संस्थानों में तीज मेले के प्रथम दिन को आधे दिवस का अपरान्ह पश्चात अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवकाश के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
तीज मेला 19 अगस्त से
उल्लेखनीय है कि इस बार 19 अगस्त को तीज मेले और 20 अगस्त को बूढ़ी तीज मेले का आयोजन होगा। गहलोत के इस निर्णय से जयपुर शहर में कार्यरत राजकीय अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन इस पुनीत मेले में शामिल हो सकेंगे।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications