Rajasthan News: बीकानेर के जसरासर में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में बीकानेर के जसरासर में नवीन राजकीय महाविद्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपए तथा इसके संचालन के लिए 21 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। नवीन पदों में, प्राचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, सहायक लेखाधिकारी-प्रथम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला वाहक, बुक लिफ्टर के एक-एक पद, सहायक आचार्य के 7 पद तथा कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो-दो पद शामिल हैं। इस महाविद्यालय के खुलने से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा 26 अप्रैल 2023 को बीकानेर दौरे के दौरान इस महाविद्यालय के खोले जाने की घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications