Rajasthan News : प्रदेश में गहलोत सरकार ने बढ़ाई बिजली की दरें, जानिए कितना आएगा बिजली का बिल
प्रदेश में गहलोत सरकार ने बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। बिजली उपभोक्ताओं से अब फ्यूल सरचार्ज भी वसूला जाएगा। अगले तीन महीने तक प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बढ़ा हुआ बिल देना होगा।

Rajasthan News : राजस्थान में गहलोत सरकार ने फिर से बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। बिजली उपभोक्ताओं से अब फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। अगले तीन महीने तक प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बढ़ा हुआ बिल देना होगा। राज्य सरकार ने तीन महीने के लिए 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। बिजली उपभोक्ता को 100 यूनिट पर अब 45 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। फ्यूल सरचार्ज का पैसा तीन महीने तक बिल में जुड़कर आएगा। फ्यूल सरचार्ज हर महीने 50 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वालों से वसूला जाएगा। हर महीने 50 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों और किसानों के सिंचाई के कनेक्शन पर फ्यूल सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। यह फ्यूल सरचार्ज महंगी दरों पर खरीदे गए कोयले की वजह से वसूला जा रहा है। बिजली कंपनियों के मुताबिक पिछले साल छत्तीसगढ़ से कोयला नहीं मिलने पर महानदी कोल माइंस से महंगा कोयला लेना पड़ रहा है।
45 पैसे प्रति यूनिट होगा सरचार्ज
एनर्जी विभाग के प्रमुख सचिव भास्कर ए सावंत के मुताबिक राजस्थान इलेक्ट्रीसिटी रेग्यूलेटरी कमीशन ने पिछले साल अप्रैल से लेकर जून तक के 3 महीनों के लिए 45 पैसे प्रति यूनिट सरचार्ज वसूलने की दर तय की है। सरचार्ज का पैसा पिछले साल 7 अप्रैल से लेकर जून महीने में खर्च की गई बिजली पर वसूला जाएगा। एग्रीकल्चर कनेक्शन और हर महीने 50 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वाले बिजली उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज का पैसा सरकार चुकाएगी।
राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के करीब 1.18 करोड़ घरेलू उपभोक्ता है
गर्मी के मौसम में बढ़ेगी कोयले की किल्लत
गर्मी के मौसम में हर साल कोयले की सप्लाई कम हो जाती है। बिजली कंपनियों को पावर प्लांट के लिए महंगी दरों पर कोयला खरीदना होता है। राजस्थान को छत्तीसगढ़ से कोयला सप्लाई में आगे भी दिक्कत के आसार हैं। सीएम अशोक गहलोत ने 2 दिन पहले ही कहा था कि छत्तीसगढ़ से कोयला सप्लाई में दिक्कत आ रही है। हम दूसरी व्यवस्था कर रहे हैं। सीएम गहलोत के बयान से साफ है कि गर्मियों के सीजन में पावर प्लांट में महंगी दरों पर कोयला खरीदना होगा। महंगी दरों पर कोयला खरीदने से कोयले की कीमत का भार आम बिजली कंज्यूमर को फ्यूल सरचार्ज के रूप में चुकाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications