Rajasthan News: सीएम गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों को दी बधाई, ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई तीसरी सूची में घोषित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई तृतीय सूची में नामित समस्त उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस के वर्तमान कार्यकाल में ऐतिहासिक कानूनों व अभूतपूर्व योजनाओं से मिली 4 गुना तेज़ तरक्की को 10 गुना गति प्रदान करने हेतु लोगों का आशीर्वाद जरूरी है। अतः कांग्रेस परिवार के सभी कनिष्ठ, साथियों से आग्रह है कि अव्वल राजस्थान निर्माण हेतु अहर्निश जनसेवा से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।'













Click it and Unblock the Notifications