Rajasthan News: प्रादेशिक सेना में मेजर बनना चाहते हैं सचिन पायलट, दिल्ली में दी लिखित परीक्षा

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची को लेकर इंतजार हो रहा है। इसी बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को सेना में पदोन्नति प्राप्त करने के लिए परीक्षा दी है। सचिन पायलट ने दिल्ली में टेरिटरी सेवा में मेजर पद का टेस्ट दिया है। माना जा रहा है कि निश्चित तौर पर सचिन पायलट टेरिटरी सेवा में पदोन्नति होकर मेजर बन जाएंगे।

खड़गे की जनसभा में शामिल नहीं हुए पायलट

दिल्ली में सेवा में मेजर पद के लिए परीक्षा होने की वजह से सचिन पायलट कांग्रेस के जन जागरण अभियान के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को बारां में ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा की वादा खिलाफी और कांग्रेस के जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में सचिन पायलट शामिल नहीं हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में सचिन पायलट की गैर मौजूदगी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा भी है।

sachin pilot

पिता के नक्शे कदम पर पायलट

सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट भारतीय वायु सेवा में पायलट थे। उन्होंने 1972 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में बहादुरी का परिचय दिया था। यही वजह है कि राजेश प्रसाद बिधूड़ी को इंदिरा गांधी ने भरतपुर से कांग्रेस का लोकसभा का टिकट तो दिया ही। साथ ही भारतीय वायुसेना में पायलट होने के चलते उन्हें नया नाम राजेश पायलट दिया गया। अब सचिन पायलट भी पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में एक राजनेता के तौर पर अपनी छाप तो छोड़ी ही है। इसके साथ ही साल 2012 में प्रादेशिक सेना ज्वाइन की थी और उस समय पायलट केंद्र सरकार में मंत्री भी थे। साल 2021 में सचिन पायलट सिख रेजीमेंट में कैप्टन रैंक पर प्रमोट हुए थे। बीते दो दिनों से पायलट मेजर पद पर प्रमोशन पाने के लिए लिखित परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के परिणाम में पास होते ही सचिन पायलट कैप्टन से मेजर बन जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+