Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गहलोत पायलट विवाद पर कसा तंज, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ऋषिकेश में प्रदेश की मौजूदा राजनीति में गहलोत पायलट विवाद को लेकर तंज कसा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ऋषिकेश में प्रदेश की मौजूदा राजनीति में गहलोत पायलट विवाद को लेकर तंज कसा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि "एक समय था जब पिता के आदेश पर भगवान श्री राम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास गए। भरत को सिंहासन पर बैठाने की भी तैयारी हुई, लेकिन उन्होंने त्याग की मिसाल पेश की। बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर ही शासन चलाया, लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे। एक उस समय का दोनों भाइयों का त्याग देखिए और आज राजस्थान में दो लोगों में सिंहासन के लिए जो संघर्ष हो रहा है, वह देखिए। कुर्सी के लिए किस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक दूसरे पर तीर चलाये जा रहें है।लोगों के मुख में राम, बग़ल में छुरी है।"













Click it and Unblock the Notifications