Rajasthan News: ICAI के CA दीक्षांत समारोह में शामिल हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ICAI द्वारा आयोजित CA दीक्षांत समारोह में शामिल होकर 1400 सीए को उपाधि प्रदान की। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को ICAI द्वारा आयोजित CA दीक्षांत समारोह में शामिल होकर 1400 सीए को उपाधि प्रदान की। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज ICAI द्वारा आयोजित CA दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। यहां 1400 सीए को उपाधि देकर सम्मानित किया तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के समस्त नव सारथियों को राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।'












Click it and Unblock the Notifications