Rajasthan News: प्रदेश के मदरसों में बढ़ेगी सुविधाएं, सीएम गहलोत ने दी 25.94 करोड़ की मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के पंजीकृत मदरसों में आधारभूत संरचना विकास, कम्प्यूटराइजेशन, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25.94 करोड़ रुपए राशि की कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की है। यह कार्य मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत होंगे।
मदरसों में आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार
सीएम गहलोत की स्वीकृति से राज्य में संचालित मदरसों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट में मदरसों के विकास के संबंध में घोषणा की थी। इस क्रम में पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यार्थी 2 सेट यूनिफॉर्म उपलब्ध कराए जाने हेतु 15.34 करोड़ रुपए की स्वीकृति पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications